OnePlus ने हाल ही में भारत में अपने प्रीमियम इयरबड्स लॉन्च किए हैं. इन दिनों मार्केट में TWS वायरलेस इयरबड्स की मांग भी बढ़ी है और ज्यादातर कंपनियों ने हर सेग्मेंट में अपने अपने इयरबड्स उतारे हैं.
डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी के लिहाज से ये सॉलिड है. हमने इसके मैट ब्लैक वेरिएंट का रिव्यू किया है. अच्छी बात ये है कि महीने भर में भी बॉक्स पर स्क्रैच पता नहीं चलता है.
इयरबड्स का केस का साइज भी कॉम्पैक्ट है जिसे आप आराम से जेब में रख कर घूम सकते हैं. इयरबड्स की प्लेसमेंट नॉर्मल मैग्नेटिक है. इयरबड्स के बॉटम में आपको मेटल फिनिश देखने को मिलेगा.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसे आप एंड्रॉयड और आईफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. वन प्लस डिवाइस के साथ कनेक्ट करने के लिए स्क्रीन पर पॉप अप मैसेज दिखेगा जिसके जरिए आप इसे कनेक्ट कर सकते हैं.
इयरबड्स के साथ दिए गए केस में एक बटन और लाइट है. लॉन्ग प्रेस करके आप इसे अपने फोन या दूसरे किसी डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. इसे कनेक्ट करने के लिए आप
इन इयरबड्स को आप लंबे समय तक कानों में लगा कर रखेंगे तो भी ये आरामदेह है. वन प्लस के अलावा दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इसे कनेक्ट तो डायरेक्ट कर सकते हैं. लेकिन HeyMelody ऐप के जरिए आप इसके कुछ फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं.
चार्जिंग केस की बात करें तो इसमे 520mAh की बैटरी दी गई है. इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है जिससे आप इसे चार्ज कर सकते हैं.
अच्छी बात ये है कि ये इयरबड्स IP55 रेटिंग वाले हैं. यानी वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं. आम तौर पर केस के साथ वॉटर रेजिस्टेंट की रेटिंग नहीं मिलती, लेकि यहां OnePlus Buds Pro के केस के साथ भी IPX4 की रेटिंग दी गई है. आप इसे वायरलेस चार्जर के जरिए भी चार्ज कर सकेंगे.
इयरबड्स के कंट्रोल की बात करें तो यहां सिंलग प्रेस से प्ले पॉज होगा, डबल प्रेस से ट्रैक चेंज कर सकते हैं. हे मेलोडी ऐप के जरिए आप कंट्रोल क अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं.
ऑडियो क्वॉलिटी की बात करें तो यहां कंपनी के पास काफी कुछ है ऑफर करने के लिए. बेस ठीक ठाक है, लेकिन इसे और भी इंप्रूव्ड होना चाहिए था.
ओवरऑल ऑडियो क्वॉलिटी अच्छी है और कानों को चुभती नहीं है.
ऐक्टिव नॉयज कैंसिलेशन बढ़िया है और ये बाहर की नॉयज को अच्छे से ब्लॉक करता है. इसके अलावा इयरबड्स में ट्रांसपेरेंसी मोड्स भी मिलते हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं.
ऐक्टिव नॉयज कैंसिलेशन में एडेप्टिव नॉयज कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड्स में सेलेक्ट करना आसान है. इसके अलावा ANC को आप नॉर्मल मोड, मैक्सिमम सेलेक्ट कर सकते हैं.
इन इयरबड्स में 11mm के डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. दोनों इयरबड्स में तीन तीन माइक्रोफोन्स मिलते हैं और यही वजह है कि कॉलिंग के दौरान सामने वाला कभी भी ये शिकायत नहीं करेगा कि आपकी आवाज कम आ रही है या क्लैरिटी नहीं है.
बेस के बारे में हमने बताया कि इसे और इंप्रूव किया जा सकता था. उदाहरण के तौर पर इसी सेग्मेंट का Oppo Enco X (ओपो और वन प्लस का मर्जर हो चुका है) में बेहतर ऑडियो ट्यूनिंग के साथ बेहतरीन बेस भी मिलता है.
एडेप्टिव नॉयज कैंसिलेशन अच्छा है और इसमें भी आपको दो मोड्स मिलेंगे. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सीमलेस है, हालांकि कवरेज थोड़ा ज्यादा होना चाहिए था.
इन इयरफोन्स से कई मीटिंग्स अटेंड की हैं और लैपटॉप्स के साथ भी इसकी कनेक्टिविटी अच्छी है और जूम मीटिंग के दौरान भी अच्छा परफॉर्मेंस है.
इसे रिकॉर्डिंग के लिए ट्राई करने के लिए मैने अपना वीकली टेक पॉडकास्ट सबका मालिक टेक भी इससे रिकॉर्ड किया है और इस दौरान भी इसका परफॉर्मेंस अच्छा है.
यानी न सिर्फ म्यूजिक, बल्कि दूसरे पैमानों पर भी वन प्लस के ये इयरबड्स खरे उतरते हैं. लुक और फील पर कंपनी को थोड़ा और काम करना चाहिए था, क्योंकि इस कीमत पर ये देखने में साधारण से इयर बड्स ही लगते हैं.
किसी भी इयरबड्स के लिए बैटरी बैकअप एक बड़ी समस्या होती है. दोनों इयरबड्स में 40mAh की बैटरी लगी है और केस में 250mAh की बैटरी दी गई है. ऐक्टिव नॉयज कैंसिलेशन ऑन रख कर आप पांच घंटे की बैटरी बैकअप निकाल सकते हैं.
चार्जिंग के साथ 19-20 घंटे की बैकअप देता है. बैटरी का स्टैट्स डिसेंट है और बैटरी बैकअप के लिहाज से भी ये इयरफोन्स आपको निराश नहीं करेंगे.
OnePlus Buds Pro: बॉटम लाइन
प्रीमियम सेग्मेंट ये इयर बड्स देखने में आपको शायद उतने अट्रैक्टिव न लगें, लेकिन ये वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकते हैं. कंफर्ट पूरा है, ऑडियो क्वॉलिटी डिसेंट है, बेस ज्यादा नहीं है. बॉलीवुड सॉग्स फुल एंजॉय करेंगे और कॉलिंग से लेकर मीटिंग अटेंड करने के लिए भी ये अच्छे इयरफोन्स हैं. कीमत थोड़ी कम होती तो ये इस सेग्मेंट में टॉप हो सकता था, लेकिन अभी ऐसा नहीं है.
आज तक रेटिंग – 8/10
मुन्ज़िर अहमद