Xiaomi Redmi 7A पर मिलेगी छूट, 2 साल की वॉरंटी भी

Xiaomi Redmi 7A लॉन्च हो चुका है और ये Redmi 6A के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड है. इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं.

Advertisement
Xiaomi Redmi 7A Xiaomi Redmi 7A

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने भारत में Redmi 7A लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी गई है. लेकिन कंपनी ने कहा है कि जो कस्टमर इसे जुलाई महीने में ही खीरदेंगे उन्हें 200 रुपये की छूट मिलेगी. ये ऑफर सिर्फ बेस वेरिएंट के लिए नहीं है, बल्कि दूसरे वेरिएंट में भी आपको 200 रुपये का ऑफ मिलेगा.

Advertisement
Xiaomi Redmi 7A का दूसरा वेरिएंट 6,199 रुपये का है. इस वेरिएंट में 2GB रैम के साथ 32GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. जबकि बेसिक वेरिएंट में 2GB रैम के साथ 16GB की इंटर्नल मेमोरी दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए आप मेमोरी बढ़ा सकते हैं.

डिस्काउंट के बाद आप Redmi 7A को इस महीने सिर्फ 5799 रुपये दे कर ले सकते हैं. जबकि दूसरे वेरिएंट को आप 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं. 11 जुलाई से इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो रही है. इसे फ्लिपकार्ट, Mi.com और Mi Home स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

Redmi 7A तीन कलर वेरिएंट्स – मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड में उपलब्ध होगा.  

Redmi 7A में दिए गए स्पेसिफिकेशन्स को देखें तो ये Redmi 6A के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है. इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसमें Qualcomm Snapdragon 439 ऑक्टाकोर प्रॉसेसर दिया गया है. कंपनी ने कहा है कि Redmi 7A के रियर कैमरे में उसी Sony IMX सेंसर का यूज किया गया है जो Mi A2 और Redmi Note 7 में किया जाता है.

Advertisement

Redmi 7A में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX 486 कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन Android 9 Pie बेस्ड MIUI 10 पर चलता है और इस स्मार्टफोन में कंपनी  ने 4,000mAh की बैटरी दी है और दो दिन के बैकअप का दावा किया गया है.  

Redmi 7A के साथ कंपनी एक नहीं बल्कि दो साल की वॉरंटी देगी. इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इसमें फेस अनलॉक फीचर है जो सेल्फी कैमरा बेस्ड है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement