Vivo के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमत में 3 हजार की कटौती

वीवो के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Vivo V15 Pro स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है. अब इसकी शुरुआत कीमत 23,990 रुपये हो गई है.

Advertisement
Vivo V15 Pro Vivo V15 Pro

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले Vivo V15 Pro स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है. इस बार इस स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की भारी कटौती की गई है. भारत में इस फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 28,990 रुपये और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था.

Advertisement

कुछ समय पहले यानी मई के महीने में इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 2,000 रुपये की कटौती की गई थी. कटौती के बाद 6GB वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये तक हो गई थी. इसकी कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है और अब इसकी नई कीमत 23,990 रुपये हो गई है. वहीं 8GB रैम वेरिएंट की भी कीमत में कटौती की गई है. इस वेरिएंट की नई कीमत 26,990 रुपये हो गई है. नई कीमतों में इन दोनों वेरिएंट्स को फ्लिपकार्ट और ऐमेजॉन की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.

कीमतों में कटौती के बारे में वीवो की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, बल्कि ये जानकारी मुंबई बेस्ड मोबाइल रिटेलर महेश टेलीकॉम के हवाले से मिली है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को रूबी रेड और टोपॉज ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Advertisement

Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड Funtouch OS 9 पर चलता है और इसमें 6.39-इंच फुल-HD+ (1080x2340 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 6GB LPDDR4x रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर AIE प्रोसेसर मौजूद है.

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस स्मार्टुफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद हैं. वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. ये कैमरा पॉप-अप मॉड्यूल में मिलेगा.  

Vivo V15 Pro की इंटरनल मेमोरी 128GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी ग्राहकों को मिलेगा. इसकी बैटरी 3,700mAh की है. साथ ही यहां फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »