Galaxy Note 10 Lite कल हो रहा है लॉन्च, जानें क्या होगा इसमें खास

Samsung Galaxy Note 10 Lite के साथ दिए गए S Pen में लगभग वो सभी फीचर्स हैं जो आपको Galaxy Note 10 के साथ मिलते हैं. 

Advertisement
Samsung Galaxy Note 10 Lite Samsung Galaxy Note 10 Lite

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

  • Galaxy Note 10 Lite में ट्रिपल रियार कैमरा दिया गया है.
  • लॉन्च को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर देख सकते हैं.

सैमसंग ने हाल ही में Galaxy Note 10 Lite ग्लोबल लॉन्च किया था. अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च कर रही है. कल यानी 21 फरवरी को इसे लॉन्च किया जाएगा. गौरतलब है कि ये स्मार्टफोन Galaxy Note 10 के ही कम कीमत वाले वेरिएंट के तौर पर देखा जा सकता है.

Advertisement

Galaxy Note 10 की तरह Galaxy Note 10 Lite में भी S-Pen दिया जाएगा. इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 40 हजार रुपये के अंदर हो सकती है. ये कीमत 6GB रैम वाले शुरुआती वेरिएंट के लिए होगी.

Galaxy Note 10 Lite के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस Infinity O सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है.

इस स्मार्टफोन में सैमसंग का इनहाउस Exynos  9810 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. इस डिवाइस में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है.

Galaxy Note 10 Lite में 4,500mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है. Galaxy Note 10 Lite के साथ दिए जाने वाले S Pen में ब्लूटूथ का सपोर्ट भी दिया गया है. इससे सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं.

Advertisement

Galaxy Note 10 Lite में फोटॉग्रफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. 

आने वाले कुछ समय में सैमसंग दो नए स्मार्टफोन्स और भी लॉन्च करेगी. इनमें Galaxy A51 और Galaxy S10 Lite शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement