दुनिया की सबसे वजनी महिला का 5 दिनों में घटा 30 KG weight

वजन घटाने के लिए मिश्र से भारत पहुंची इमान अहमद ने पिछले पांच दिनों में 30 किलोग्राम वजन घटाया है. जानिये क्‍या है पूरी खबर...

Advertisement
इमान अहमद इमान अहमद

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

500 किलोग्राम वजन वाली दुनिया की सबसे वजनी महिला मिश्र की इमान अहमद ने 30 किलोग्राम घटा लिया है और वो भी सिर्फ 5 दिनों के अंदर.

मिश्र से मुंबई के अस्‍पताल सैफी हॉस्‍प‍िटल पहुंची इमान अहमद पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और उन्‍होंने हाथ उठाकर लोगों को हैलो भी किया. इससे पहले इमान अपने शरीर को हिला भी नहीं पा रही थीं.

Advertisement


बता दें कि जन्‍म के वक्‍त 5 किलोग्राम था. 11 साल की उम्र से इमान का वजन अचानक बढ़ने लगा. इसकी वजह से उन्‍हें कई बीमारियों ने घेर लिया और अगले 25 साल तक इमान अपने घर से बाहर नहीं निकल पाईं.

आज इमान 36 साल की हैं और उन्‍हें डायबिटीज, किडनी डिस्‍ऑर्डर, हाइपरटेंशन, थाइरॉयड, वाटर रिटेंशन, ऑब्‍स्‍ट्रक्‍ट‍िव और फेफड़ों की बीमारी है.


इमान को नींद की भी समस्‍या है. भारत आने से पहले वो सिर्फ एक घंटे ही सो पाती थीं. डॉक्‍टरों के अनुसार अब इमान कुछ घंटों की नींद ले पाती हैं. यह उनमें हो रहे सुधार की निशानी है.

करने के लिए एक अलग वार्ड तैयार किया गया है, जिसे तैयार करने में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement