सर्दियों में बेस्ट फ्रेंड की शादी... तो ऐसा हो मेेकअप

सर्दी में बेस्ट फ्रेंड की शादी... चिंता न करें क्योंकि ये टिप्स आपको खूबसूरत दिखाने के साथ ही ठंड भी नहीं लगने देंगे..

Advertisement
बिपाशा बसु का यह लुक विंटर्स में आराम से कैरी किया जा सकता है... बिपाशा बसु का यह लुक विंटर्स में आराम से कैरी किया जा सकता है...

IANS / स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST

सर्दियों के महीनों में शादी का मौसम चरम पर होता है. इस मौसम में जहां एक ओर आप क्लासी पारंपरिक परिधान पहनना चाहती हैं वहीं आप इसे गर्म और आरामदायक भी रखना चाहती हैं. पारंपरिक कढ़ाई वाले परिधानों के साथ स्टॉल डालने से आपको स्मार्ट लुक मिलता है.


डिजाइनर अदिति सोमानी ने सर्दियों के दौरान शादियों में शामिल होने पर फैशनेबल दिखने के साथ-साथ खुद को गर्म रखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं.

Advertisement


- इस मौसम में हल्के रंग के परिधान पहनने के बजाय गहरे हरे, पीले, मरून, नीले रंग के परिधानों का चयन करें. वाइन रेड, सिंदूरी, बैंगनी रंग के परिधान भी आप पर खूब खिलेंगे.
- आप चाहे तो तटस्थ रंगों जैसे भूरा, ग्रे आदि की नीरसता को खत्म करने के लिए इन रंगों की आकर्षक कढ़ाई वाले परिधान को भी पहन सकती हैं.
- सर्दियों में यह सुनिश्चित कर लें कि आपका परिधान गर्म हो. आप चाहे तो समकालीन डिजाइन या कढ़ाई वाले स्टॉल भी डाल सकती हैं, जिससे आपको एक नया लुक मिलेगा और ठंड से भी बचेंगी.


- सर्दियों में गहरे वाइन रेड कलर या क्लासिक रेड कलर की लिपस्टिक होंठ पर खिलते हैं. आंखों पर भी गहरे रंग के कॉपर, सुनहरे, ग्रे रंग के आईशैडो लगाएं. इससे आपकी आंखों को स्मार्ट स्मोकी लुक भी मिलेगा. चेहरे पर चमक व गोरापन लाने के लिए गालों पर हल्के हाथों से ब्लश या ब्रॉन्ज लगाना नहीं भूलें.

Advertisement

- अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए खूबसूरत रंगीन ज्वैलरी जरूर पहनें. आप चाहे तो समकालीन परिधान के साथ झूमर पहन सकती हैं, इससे आपको क्लासिक लुक मिलेगा और आपके परिधान और व्यक्तित्व को भी खूबसूरत और नया लुक मिलेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement