अभिषेक बच्चन और विवेके ओबेरॉय के बीच का बॉन्ड इन दिनों चर्चा में है. पहले एक इवेंट में अभिषेक ने विवेक को गले लगाया था. अब विवेक ने जूनियर बच्चन की आने वाली फिल्म बिग बुल के लिए बधाई दी है. दोनों की बीच लंबे वक्त से दूरी बनी हुई है, लेकिन बीते कुछ दिनों से ये रिश्ता मजबूत होता नजर आ रहा है.
विवेक ओबेरॉय बिग बुल की कास्ट को सोशल मीडिया पर विश किया है. विवेक ओवेरॉय ने अभिषेक बच्चन और अजय देवगन को अगली फिल्म के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा है. विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर लिखा, बिग बुल की टीम को बधाई. आपका लुक शानदार है. सुपर टेलेंटिड अजय देवगन, अभिषेक बच्चन समेत सभी लोगों को ऑल द वेरी बेस्ट.
विवेक ने ऐश्वर्या राय-अभिषेक पर बनाया था मीम
विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन की तस्वीरों का इस्तेमाल कर एक मीम शेयर किया था. जिसके बाद उनका बहुत विरोध भी हुआ था. अब विवेक ओबेरॉय का अभिषेक बच्चन को उनकी आने वाली फिल्म के लिए बधाई देना माफी के रूप में भी देखा जा रहा है. जबकि इससे पहले उनके सलमान और ऐश्वर्या के 2001 के अफेयर को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने सलमान को ऐश्वर्या के रिलेशनशिप को ओपिनियन पोल के रूप में दिखाया था. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था और माफी भी मांगी थी. विवेक ने ट्वीट डिलीट कर दो नए ट्वीट किए थे. पहले ट्वीट में एक्टर ने लिखा था, "कई बार जो फनी और किसी को चोट नहीं पहुंचाने वाला लगता है, हो सकता है वैसा दूसरे को नहीं लगे. मैंने 10 साल तक करीब दो हजार लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए काम किया है. मैं किसी महिला को अपमानित करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं."
अभिषेक बच्चन और अजय देवगन ने पहले भी स्क्रीन शेयर की है. इससे पहले राम गोपाल वर्मा की आग, जमीन, युवा और बोल बच्चन में दोनों अभिनेता एक साथ नजर आए थे.
aajtak.in