यूपी निकाय चुनावः बीजेपी ने लखनऊ से संयुक्ता भाटिया को दिया टिकट, संघ से है कनेक्शन

संयुक्ता के परिवार की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी रही है. उनके पति सतीश भाटिया लखनऊ कैंट से बीजेपी विधायक रह चुके हैं. सतीश भाटिया ने पहली बार इस सीट पर बीजेपी को जीत 1991 में जीत दिलाई थी.

Advertisement
बीजेपी बीजेपी

कुमार अभिषेक / नंदलाल शर्मा

  • लखनऊ,
  • 05 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने लखनऊ, अलीगढ़, वाराणसी, मथुरा, मुरादाबाद और सहारनपुर से अपने मेयर के प्रत्याशी घोषित किए हैं. बीजेपी ने लखनऊ से संयुक्ता भाटिया तो वाराणसी से मृदुला जायसवाल को अपना मेयर का प्रत्याशी घोषित कर किया है. पिछली बार दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर चुने गए थे.

जानिए कौन है बीजेपी उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया -

Advertisement

संयुक्ता भाटिया काफी वक्त से लखनऊ से बीजेपी मेयर टिकट की मजबूत दावेदार थीं, जिस पर बीजेपी ने मुहर लगाई है. संयुक्ता के परिवार की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी रही है. उनके पति सतीश भाटिया लखनऊ कैंट से बीजेपी विधायक रह चुके हैं. सतीश भाटिया ने पहली बार इस सीट पर बीजेपी को जीत 1991 में जीत दिलाई थी.

संयुक्ता के बेटे प्रशांत भाटिया राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभाग कार्यवाह (लखनऊ विभाग) हैं. चुनाव से पहले 80 फीसदी वॉर्ड संयोजकों और प्रभारियों ने उनके पक्ष में समर्थन दिया था. इसके अलावा सूबे में बीजेपी सरकार के गठन के बाद अगस्त 2017 में संयुक्ता को महिला आयोग का सदस्य भी नामित किया गया था.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में संयुक्ता की अच्छी पकड़ मानी जाती है. 2012 के निकाय चुनाव के दौरान भी संयुक्ता के नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं. यहां तक की संयुक्ता द्वारा नामांकन भी किया गया था, लेकिन बीजेपी ने डॉ. दिनेश शर्मा के नाम पर मोहर लगा दी थी जिसके बाद संयुक्ता ने अपना नाम वापस ले लिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement