उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक छात्रा को कुछ अज्ञात लोगों ने दिन दहाड़े अगवा कर लिया. उसका अपहरण उस वक्त किया गया जब वह अपने कॉलेज जा रही थी.
अपहरण की यह वारदात दिन दहाड़े जाने वाले राजमार्ग पर हुई. दरअसल छात्रा रामपुर तिराहा स्थित अपने कॉलेज जाने के लिए बस का इंजतार कर रही थी. बताया जाता है कि उसने आरोपियों से लिफ्ट मांगी थी.
लेकिन अज्ञात लोग उसे अगवा करके ले गए. लेकिन इसी दौरान किसी तरह से लड़की ने इस बारे में अपने माता-पिता को सूचना दे दी. तब घरवालों ने इस संबंध में मामला दर्ज करके दी. पुलिस घटनास्थल पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया.
मुजफ्फरनगर निवासी लड़की, देवबंद में यूनानी मेडिकल कॉलेज की छात्रा है. पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के मुताबिक देवबंद पुलिस ने इस सिलसिले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है.
इनपुट- भाषा
परवेज़ सागर