यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक कोरोना पॉजिटिव, तबीयत बिगड़ने पर PGI में भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक की हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई में भर्ती किया गया है. कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह होम आइसोलेशन में थे.

Advertisement
यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक (फोटो-इंडिया टुडे) यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक (फोटो-इंडिया टुडे)

कुमार अभिषेक / नीलांशु शुक्ला

  • लखनऊ,
  • 09 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

  • मंत्री की हालत बिगड़ने पर पीडीआई में कराया गया भर्ती
  • रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से थे होम आइसोलेशन में

उत्तर प्रदेश सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक की हालत बिगड़ने पर पीजीआई में भर्ती किया गया है. कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह होम आइसोलेशन में थे.

पांच अगस्त को बृजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उसके कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी नम्रता पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से पूरा परिवार होम क्वारनटीन था.

Advertisement

बता दें कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में अब तक आठ मंत्री कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. जुलाई में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. कोरोना संक्रमित मंत्रियों में जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी और चेतन चौहान भी शामिल हैं.

वहीं कोरोना की चपेट में आने की वजह से उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया था. वह योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं. कमल रानी वरुण की कोरोना रिपोर्ट 18 जुलाई को पॉजिटिव मिली थी. बाद में इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां 2 अगस्त को उनका निधन हो गया.

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement