टिहरी लोकसभा सीट: चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे 15 उम्‍मीदवार

पहले चरण के चुनावों में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों को शामिल किया गया है. जिसमें से उत्‍तराखंड की टिहरी गढ़वाल भी एक है. यहां से कुल 15 उम्‍मीदवार की किस्‍मत का फैसला 11 अप्रैल को होगा और नतीजे 23 मई को आएंगे.

Advertisement
 सांकेतिक तस्‍वीर सांकेतिक तस्‍वीर

राहुल झारिया

  • नई दि‍ल्‍ली,
  • 29 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

देश में लोकतंत्र के महाकुंभ यानी आम चुनावों की घोषणा की जा चुकी है. चुनाव आयोग ने देश की 543 संसदीय सीटों पर सात चरणों में चुनाव कराए जाने का ऐलान कर दिया है. नई सरकार बनाने के लिए 11 अप्रैल से प्रक्रिया की शुरुआत की जानी है. जिसमें 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, ये चुनाव का पहला चरण होगा. अंतिम चरण में वोटिंग 19 मई को होगी, जिसके बाद पूरे देश के चुनाव नतीजों का ऐलान 23 मई को किया जाएगा.

Advertisement

पहले चरण के चुनावों में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों को शामिल किया गया है. जिसमें से उत्‍तराखंड की टिहरी गढ़वाल भी एक है. टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा था. जिसमें से 15 को ही चुनाव आयोग से हरी झंडी मिल गई है. जिनमें  माला राज्‍य लक्ष्‍मी शाह(बीजेपी), प्रीतम सिंह(कांग्रेस), सत्‍यपाल(बीएसपी), दौलत कुंवर, अनु पंत(उत्‍तराखंड क्रांति दल(डेमोक्रेटिक)), राजेंद्र पुरोहित(कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्‍सवादी)), गौतम सिंह बिस्‍ट(सर्व विकास पार्टी), संजय कुंडलिया(उत्‍तराखंड प्रगतिशील पार्टी), जय प्रकाश उपाध्‍याय(उत्‍तराखंड क्रांति दल), गोपाल मनि(निर्दलीय),  ब्रह्म देव झा(निर्दलीय), संजय गोयल(निर्दलीय), सरदार खान उर्फ पप्‍पू(निर्दलीय),  मधु शाह(निर्दलीय), ब्रिज भूषण करणवाल(निर्दलीय) शामिल हैं.

2019 आम चुनाव के लिए टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से टिकट की लाइन में कई नेता थे. इस सीट पर कभी कांग्रेस की ओर से विजय बहुगणा बीजेपी को टक्कर देते रहे हैं. लेकिन अब विजय बहुगुणा बीजेपी में हैं. पिछली लोकसभा चुनाव में विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा माला राज्यलक्ष्मी शाह को टक्कर दे चुके थे. विजय बहुगुणा के पिता हेमवती नंदन बहुगुणा भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं.

Advertisement

टिहरी गढ़वाल सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट देकर दोबारा मौका दिया है. वे टिहरी के पूर्व शाही परिवार के वंशज मानवेंद्र शाह की बहू हैं. मानवेंद्र शाह ने कांग्रेस और बीजेपी के टिकटों पर इस सीट पर रिकॉर्ड आठ बार जीत हासिल की है.

2014 का जनादेश

पिछले लोकसभा चुनाव में माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को 1,92, 503 वोटों से हराया. इस चुनाव में माला राज्यलक्ष्मी शाह को 4,46,733 वोट मिले थे, जबकि साकेत बहुगुणा को 2 लाख 54 हजार 230 वोट मिले थे. 2014 के चुनाव में यहां पर 57.38 फीसदी वोट पड़े थे.

गौरतलब है कि चुनाव के पहले चरण में 18 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद 25 मार्च को नामां‍कन की आखिरी तारीख थी. दूसरे दिन स्‍क्रूटनी के बाद तय नामों पर 11 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र के मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्‍याशी के नाम पर मुहर लगाएंगे.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement