कपिल संग अपनी लड़ाई पर बोले सुनील, मैं बस तमाशा देख रहा हूं और ये बहुत एंटरटेनिंग है

कपिल शर्मा संग फ्लाइट में हुई सुनील ग्रोवर की लड़ाई को मीडिया में बहुत कवरेज मिल रही है. इस पर सुनील का कहना है कि वो दूर बैठे तमाशा देख रहे हैं और उन्हें यह बहुत एंटरटेनिंग भी लग रहा है.

Advertisement
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

कपिल शर्मा के संग हुई अपनी लड़ाई पर सुनील ग्रोवर का कहना है कि वो बस तमाशा देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग और मीडिया इस लड़ाई के बारे में बात कर रहे हैं, उन्हें बड़ा एंटरटेनिंग लग रहा है.


सुनील फिलहाल 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग नहीं कर रहे हैं और अपना नया शो लाने की तैयारी भी कर रहे हैं. लेकिन अभी का यह समय वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ बिताना चाहते हैं. उन्होंने अपने परिवार के साथ एक हॉलीडे भी प्लान कर रखा है.

Advertisement


गौरतलब है कि कुछ समय पहले फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ बदतमीजी की थी. उससे नाराज होकर सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया है. सिर्फ सुनील ने ही बल्कि शो के दूसरे कलाकारों चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने भी कपिल के साथ काम करने के लिए मना कर दिया है.


सुनील के एक करीबी दोस्त ने कहा था कि कपिल पहले भी अपनी टीममेट्स के साथ बुरा बर्ताव कर चुके हैं. लेकिन सब इग्नोर करके काम में आगे बढ़ जाते थे. लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही हो गया है और सुनील इसे भूल नहीं सकते. यहां तक कि सुनील, कपिल से मिलना भी नहीं चाहते.


सूत्र ने यह भी बताया कि कपिल इस बार भी सुनील से माफी नहीं मांगते. लेकिन इस बार मामला मीडिया में कुछ ज्यादा उछल गया, इसलिए कपिल ने ट्विटर पर सबके सामने माफी मांग ली.

Advertisement

बता दें कि कपिल के शो में अब बॉलीवुड सिलेब्स ने भी आने से मना कर दिया है, जिसकी वजह से कपिल ने इस हफ्ते की शूटिंग भी कैंसिल कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement