सुदीक्षा केसः यूपी महिला आयोग ने DM-SP से मांगी रिपोर्ट, NCW ने DGP को लिखा पत्र

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर यह मांग की है कि सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए.

Advertisement
सुदीक्षा भाटी (फाइल फोटोः Facebook/Sudeeksha Bhati) सुदीक्षा भाटी (फाइल फोटोः Facebook/Sudeeksha Bhati)

आशुतोष मिश्रा / कुमार अभिषेक

  • नई दिल्ली/ लखनऊ,
  • 12 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

  • एनसीडब्ल्यू ने की है निष्पक्ष जांच की मांग
  • परिजनों का आरोप- मनचलों ने किया पीछा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छात्रा सुदीक्षा की मौत के मामले का अब महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है. उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से सुदीक्षा की मौत के मामले में रिपोर्ट मांगी है. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है. एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाए.

Advertisement

यूपी महिला आयोग की ओर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि बुलंदशहर के डीएम और एसपी से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी है. वहीं, एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि खबरों के मुताबिक छात्रा का बुलेट सवार दो मनचलों ने पीछा किया और कथित रूप से परेशान किया. इसी दौरान सड़क हादसे में छात्रा की मौत की खबरें आ रही हैं. इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए.

गौरतलब है कि छात्रा के परिजनों ने मनचलों के बुलेट से पीछा करने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस इसे महज हादसा बता रही है. यूपी पुलिस की ओर से कहा गया है कि हादसे के समय छात्रा सुदीक्षा के चाचा की लोकेशन ग्रेटर नोएडा के दादरी में मिली है. घटना के समय बाइक सुदीक्षा का भाई चला रहा था. पुलिस के मुताबिक सुदीक्षा का भाई नाबालिग है और उस वक्त किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाई हुई थी. इसलिए, सुदीक्षा के नाबालिग भाई को बचाने के लिए परिवार की ओर से चाचा को आगे कर पीछा किए जाने की बात कही जा रही है.

Advertisement

बता दें कि इस मामले में दिवंगत छात्रा के पिता ने बुलेट सवार दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामले के तूल पकड़ने के बाद यूपी पुलिस ने इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement