भंसाली की फिल्म में सलमान संग काम करेंगे शाहरुख? दिया ये जवाब

जीरो के बाद किस फिल्म में काम करेंगे शाहरुख खान? क्या भंसाली की मूवी में सलमान संग बनेगी शाहरुख की जोड़ी, बताया सच.

Advertisement
शाहरुख खान (इंस्टाग्राम) शाहरुख खान (इंस्टाग्राम)

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

पिछले दिनों खबरें थीं कि सलमान खान और खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. ये अद्भुत करिश्मा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म में होने वाला था. लेकिन शाहरुख खान का हालिया बयान उनके और सलमान के फैंस को निराश कर सकता है.

फैंस को शाहरुख-सलमान को सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा. एक इंटरव्यू में किंग खान ने कहा, ''इस समय वे सिर्फ एक ही फिल्म के प्रति समर्पित हैं, जो कि राकेश शर्मा की बायोपिक है. जिसका नाम सेल्यूट हो सकता है.''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''संजय लीला एक महान डायरेक्टर हैं और उनके पास बताने को बहुत सी कहानियां हैं. भंसाली सलमान और मुझे दोनों को प्यार करते हैं. उन्होंने हमें अपनी बहुत सारी कहानियों के बारे में बताया है, लेकिन इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नहीं कहा है.''

शाहरुख खान के स्टेटमेंट के बाद खान संग उनके काम करने की अटकलों पर विराम लग गया है. दूसरी तरफ, शाहरुख की फिल्म जीरो अगले महीने 21 दिसंबर को रिलीज होगी. ये बड़े बजट की फिल्म है. फिल्म में किंग खान मेरठ के बुउआ सिंह का किरदार निभा रहे हैं जो कद से बौना है. करीब 6 साल बाद किसी फिल्म में शाहरुख, शर्मा और कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी. इससे पहले ये तिकड़ी "जब तक है जान" में दिखी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement