रियलिटी टीवी शो करना चाहती हैं सेलेना

गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज कथित तौर पर अपने खुद के रियलिटी टीवी शो सीरीज में काम करना चाहती हैं. अपना खुद का शो लांच करने के लिए वह 'कीपिंग अप विद कार्दशियंस' हस्ती क्रिस जेनर से बातचीत कर रही हैं.

Advertisement
गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज

aajtak.in

  • लॉस एंजेलिस,
  • 25 मई 2015,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज कथित तौर पर अपने खुद के रियलिटी टीवी शो सीरीज में काम करना चाहती हैं. अपना खुद का शो लांच करने के लिए वह 'कीपिंग अप विद कार्दशियंस' हस्ती क्रिस जेनर से बातचीत कर रही हैं.

वेबसाइट 'Okmagazine.com'के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि 22 साल की सेलेना फिर से दर्शकों के बीच अपनी छवि बनाना चाहती हैं. जस्टिन बीबर के साथ चार साल डेटिंग करने के बाद सेलेना पिछले साल अक्टूबर में उनसे अलग हो गई थीं.

Advertisement

सूत्र ने बताया, 'सेलेना बीबर की पूर्व प्रेमिका के तौर पर दिखकर थक चुकी हैं. उन्होंने खुद का रियलिटी शो बनाने की योजना बनाई है. उन्हें लगता है कि रियलिटी शो उनके करियर को आगे बढ़ा सकता है.'

क्रिस (59)की बेटियां केंडल (19) और काइली जेनर (17) की सेलेना से अच्छी दोस्ती रही है. क्रिस को लगता है कि सेलेना का रियलिटी शो दर्शकों को पसंद आएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement