सलमान का एक और टैलेंट आया सामने, अब फिल्म में ये करते दिखेंगे

सलमान खान को दर्शकों ने एक्टिंग करते हुए और गाना गाते तो सुना है, लेकिन अब उनका नया टैलेंट लोगों के सामने आने वाला है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

सलमान खान को दर्शकों ने एक्टिंग करते हुए और गाना गाते तो सुना है, लेकिन अब उनका नया टैलेंट लोगों के सामने आने वाला है. उन्होंने 'रेस 3' के लिए के लिए रोमांटिक गाना लिखा है. फिल्म की शूटिंग फिलहाल अबू धाबी में चल रही है और सलमान के गाने की शूटिंग भी वहीं होगी.

डीएनए ने सूत्र के हवाले से लिखा है- सलमान ने जब गाना अपनी टीम के सामने सुनाया तो सबको बहुत अच्छा लगा. विशाल मिश्रा ने इसमें म्यूजिक दिया है. गाना सलमान पर फिल्माया जाएगा और इसे रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ करेंगे.

Advertisement

प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने इस खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने कहा- यह एक लवली रोमांटिक गाना है. पहली बार सलमान का नाम क्रेडिट्स में दिया जाएगा.

'रेस 3' में सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह हैं.

फिल्म को सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी की टिप्स फिल्म्स साथ में प्रोड्यूस कर रहे हैं. रेमो डिसूजा इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म इस साल ईद में रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement