सलमान ने घटाया 17 किलो वजन, अब पहचान में नहीं आ रहे

सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं. वो जल्द ही 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और फिल्म के लिए उन्होंने अपना काफी वजन घटाया है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

सलमान खान ने फिल्म 'सुल्तान' के लिए अपना काफी वजन बढ़ाया था. उसके बाद उन्होंने कबीर खान की 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग शुरू कर दी थी. इस फिल्म के लिए सलमान को अपना वजन घटाने या बढ़ाने की जरूरत नहीं थी.


अब 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग भी खत्म हो गई है और सलमान 'एक था टाइगर' के सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए तैयार है. सलमान ऑस्ट्रिया में 15 मार्च से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म के लिए सलमान को एक परफेक्ट बॉडी की जरूरत है और इसके लिए उन्होंने 17 किलो वजन कम किया है. सलमान को रेमो डिसूजा की डांस फिल्म के लिए भी फिट बॉडी की जरूरत है.

Advertisement


सलमान पहले कुछ ऐसे दिखते थे:

लेकिन अब वजन कम करने के बाद सलमान को पहचानना लगभग मुश्किल हो गया है.

इस फिल्म में सलमान और की जोड़ी दिखाई देगी. करीब चार साल बाद दोनों बड़े पर्दे पर साथ काम कर रहे हैं. 'एक था टाइगर' 2012 में आई थी.

फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था लेकिन इसके सीक्वल में कबीर खान को अली अब्बास जफर ने रिप्लेस कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement