मीडिया के जरिए अब भारत और ब्राजील में चुनावों को निशाना बना सकता है रूस

भारत और ब्राजील में आगामी होने वाले चुनावों को रूस अपना निशाना बना सकता है. यह दावा ऑक्सफोर्ड विशेषज्ञों ने अमेरिकी सांसदों के सामने किया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने अमेरिकी सांसदों के सामने दावा किया है कि भारत और ब्राजील जैसे देशों के चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए रूस वहां के मीडिया को निशाना बना सकता है.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऑक्सफोर्ड इंटरनेट इंस्टीट्यूट एंड बेलियोल कॉलेज में प्राध्यापक फिलिप एन. होवर्ड ने सोशल मीडिया मंच पर विदेशी प्रभाव के मामलों पर सीनेट की खुफिया कमेटी की सुनवाई में यह बात कही. हालांकि, होवर्ड ने अपने आरोपों के बारे में ज्यादा ब्योरा नहीं दिया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि उन देशों में हालात और अधिक खतरनाक हो सकते हैं जहां मीडिया की तरह पेशेवर नहीं है. सीनेटर सुसान कोलिंस के एक सवाल के जवाब में होवर्ड ने यह बात कही. उन्होंने भारत और ब्राजील के चुनावों में मीडिया के जरिए हस्तक्षेप की संभावना का जिक्र किया.  

इससे पहले कोलिंस ने हंगरी की में इस तरह के हस्तक्षेप के कुछ उदाहरण दिए. होवर्ड ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा पेशेवर मीडिया अमेरिका में हैं. उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं कि हमारे लोकतांत्रिक सहयोगी देशों में अधिक चिंताएं हो सकती हैं. मेरा मानना है कि रूस हमें निशाना बनाने से आगे बढ़ते हुए ब्राजील, भारत जैसे अन्य लोकतंत्रों को निशाना बना सकता है, जहां अगले कुछ वर्षों में चुनाव होने वाले हैं.

होवर्ड ने कहा कि हम महत्वपूर्ण रूसी गतिविधि देख रहे हैं, इसलिए उन देशों के मीडिया संस्थानों को सीखने और विकसित होने की जरूरत है. सीनेट कमेटी ने 2016 के में कथित रूसी हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करते हुए सोशल मीडिया मंचों पर विदेशी प्रभाव पर सुनवाई की.

Advertisement

गौरतलब है कि जनवरी 2017 के आंकलन में शीर्ष अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची थीं कि रूस ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement