डेडपूल 2 के लिए इस बॉलीवुड एक्टर ने दी अपनी आवाज

रयान रेनॉल्ड्स की फिल्म डेडपूल का सीक्वेल रिलीज होने के लिए तैयार है. हिंदी वर्जन का ट्रेलर जारी कर दिया गया है.

Advertisement
डेडपूल 2 डेडपूल 2

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2018,
  • अपडेटेड 4:57 PM IST

रयान रेनॉल्ड्स की फिल्म डेडपूल का सीक्वेल रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके अलावा फिल्म के हिंदी वर्जन का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है. इसमें मुख्य किरदार के आवाज की डबिंग बॉलीवुड के टेलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह ने की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा हुआ एक  Boomerang video भी शेयर किया है.

फिल्म में मुख्य किरदार की डबिंग करते वक्त उन्होंने कुछ अलग अंदाज में इसे निभाने की कोशिश की है. उन्होंने इसमें अलग-अलग रंग के ह्यूमर डालने की कोशिश की हैं. ट्रेलर काफी फनी नजर आ रहा है.

Advertisement

इसके अलावा रणवीर फिल्म से जुड़ा हुआ एक Boomerang video भी डाला और कैप्शन में लिखा जिस तरह से मैंने इस रोल के लिए डबिंग की है वो आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है. उन्होंने आगे कहा मैंने कभी नहीं सोचा था की हिंदी भाषा का भाग भी कितना लाभकारी साबित हो सकता है.

बता दें कि फिल्म को इस महीने रिलीज किया जाएगा. भारत में ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने को तैयार है. हाल ही में मार्वेल की एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर रिलीज हुई है जोकि बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं.

रणवीर की बात करें तो फिलहाल उनके हाथ में दो फिल्में हैं. जहां एक तरफ वो फिल्म सिंबा में नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ 14 फरवरी, 2019 को उनकी फिल्म गली ब्वॉय की भी रिलीज डेट फिक्स कर दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement