बिहार की राजधानी पटना के एसएसपी मनु महाराज को सिंघम कहा जाता है. दरअसल, यह नाम उन्हें केवल उनकी मूछों की वजह से नहीं बल्कि उनके काम की वजह से भी मिला है. ऐसा ही एक काम उन्होंने बीती रात भी किया. एसएसपी साहब ने रात में गश्त की और वो भी बाइक से.
पटना के खुद चेकिंग करने के लिए शहर में निकले थे. मगर इस काम के लिए उन्होंने अपनी सरकारी कार का इस्तेमाल नहीं किया. बल्कि वे एक बाइक पर अपने गनर को बैठाकर शहर में पेट्रोलिंग करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने चेहरे पर नकाब भी लगा रखा था.
एसएसपी साहब ने पटना के कई इलाकों का जायजा लिया. खुद रास्ते में रुक कर पब्लिक के साथ-साथ कई पुलिस की गाड़ियों की चेकिंग भी की. हालांकि पहन रखा था. जब इस बाबत उनसे पूछा गया तो उनका जवाब था कि वे चेक करना चाहते थे कि उनके आदेश के बाद भी कोई पुलिसकर्मी हेलमेट चेक करता है या नहीं.
देर रात तक एसएसपी मनु महाराज बाइक पर नकाब लगाए शहरभर में गश्त करते रहे. इस दौरान उन्होंने लापरवाह दिखने वाले कुछ पुलिसवालों को फटाकर भी लगाई. मनु महाराज सिंघम की जैसी मूछें भी रखते हैं और अंदाज भी.
नीतीश कुमार के दोबारा सत्ता में आने के बाद उन्हें दोबारा पटना का एसएसपी बनाया गया है. वे इससे पहले भी पटना के एसएसपी रह चुके हैं. अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी मनु पटना में रिक्शे पर गश्त कर चुके हैं.
परवेज़ सागर