पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से मछली पकड़ते हुए जल सीमा पार करने वाले मछुआरों को पकड़ते हैं. दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा निश्चित नहीं है इसलिए मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान गलती से एक दूसरे देशों की जल सीमा में प्रवेश कर जाते हैं.

Advertisement
पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को रिहा किया पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को रिहा किया

सना जैदी / IANS

  • इस्लामाबाद,
  • 21 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:28 AM IST

पाकिस्तान ने रविवार को 86 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया. इन्हें पाकिस्तानी जल सीमा में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया था. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने कहा कि सभी पकड़े गए भारतीय मछुआरों को कराची की मलीर जेल से रिहा किया गया है.

इन मछुआरों को सोमवार को वाघा सीमा चौकी पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा. पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से मछली पकड़ते हुए जल सीमा पार करने वाले हैं. इस तरह के मछुआरों के कल्याण के लिए कार्यरत समूहों का कहना है कि दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा निश्चित नहीं है इसलिए मछुआरे के दौरान गलती से एक दूसरे देशों की जल सीमा में प्रवेश कर जाते हैं.

Advertisement

इस महीने सद्भावना प्रयास के तहत दूसरी बार पाकिस्तान ने को रिहा किया है. छह मार्च को भी 86 भारतीय मछुआरे और एक अन्य कैदी जो करीब ढाई वर्ष तक जेल की सजा काट चुका है, उसे भी लांधी जेल से रिहा किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement