पाकिस्तान में सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' बैन

सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' पाकिस्तान की खराब छवि पेश करने वाले आपत्तिजनक सीन के कारण फिल्म आयात का प्रमाणपत्र वापस ले लिया गया है और पाकिस्तान में बैन कर दिया गया.

Advertisement
फिल्म 'नीरजा' फिल्म 'नीरजा'

दीपिका शर्मा / BHASHA

  • कराची,
  • 11 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

पैन एम उड़ान 73 के कराची हवाईअड्डे से 1986 में हाईजैक होने की सत्य घटना पर आधारित सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'नीरजा' को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है क्योंकि इसके कथित रूप से देश की खराब छवि दिखाई गई है. एक अजीबो-गरीब मामले में फिल्म को सेंसर बोर्ड के समक्ष रखे जाने से पहले ही बैन कर दिया गया है.

Advertisement

कुछ अखबारों में आए विज्ञापनों के अनुसार के कई सिनेप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमा में रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में सूचना मिली है कि वाणिज्य मंत्रालय ने पहले फिल्म आयात करने की अनुमति दी थी, परन्तु बाद में अपना फैसला बदल दिया.

आईएमजीसी एंटरटेनमेंट के एक अधिकारी ने बताया, 'मंत्रालय ने फिल्म आयात करने और उसे पाकिस्तानी सीमाक्षेत्र में लाने के लिए अन्नापत्ति प्रमाण पत्र दिया था लेकिन बाद में एनओसी वापस ले लिया.' सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष मबशेर हसन का कहना है कि फिल्म को आयात नहीं करने का फैसला सूचना एवं वाणिज्य मंत्रालय ने लिया है. उन्होंने कहा, 'फिल्म को हमारे पास सेंसरशिप के लिए कभी नहीं लाया गया.'

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तान की खराब छवि पेश करने वाले आपत्तिजनक सीन के कारण फिल्म आयात का प्रमाणपत्र वापस ले लिया गया. आईएमजीसी के कार्यकारी निदेशक आबिद राशिद ने स्वीकार किया कि की नकारात्मक छवि पेश करता है. उन्होंने अंदाजा लगाया, 'संभवत: यह स्थानीय दर्शकों को रास नहीं आता.' पाकिस्तान ने इससे पहले 'हैदर', 'एक था टाइगर' और 'फैंटम' जैसी फिल्मों पर भी बैन लगाया है.

Advertisement

राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही पैन एम उड़ान में सवार चालक दल की सदस्य हाईजैक के दौरान यात्रियों की जान बचाने का प्रयास करने वाली नीरजा की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement