पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक युवक ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक कार्टन में पैक कर उसे नाले में फेंक दिया. पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है. इस हत्या में शामिल दूसरे अपराधियों की तलाश जारी है.
जानकारी के मुताबकि करण सिंह कृष्णा नगर इलाके में रेहड़ी-पटरी लगाकर अपना गुजारा करता था. लेकिन उसके दोस्त के साथ कुछ रंजिश चल रही थी. जिसकी वजह से उसके दोस्त ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 28 जून को करण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए एक कार्टन में पैक किया और पटपड़गंज नाले में फेंक दिया.
गोली मारकर हत्या, शव को नाले में फेंका
एक हफ्ते पहले पुलिस को लावारिश हालात में नाले से शव बरामद हुआ था. फिर कल यानी मंगलवार को इसकी पहचान हुई और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और एक अपराधियों को धर दबोचा. मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका कहना है कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले.
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर दूसरे अपराधियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का मानना है कि जल्द से जल्द इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.
aajtak.in