आर्थिक राशिफल 06 जुलाई 2020: आज सावन का पहला सोमवार, इन राशियों में नौकरी-कारोबार पर पड़ेगा प्रभाव

आर्थिक राशिफल 06 जुलाई 2020: सावन का महीना शुरू हो चुका है और आज सावन का पहला सोमवार है. ऐसे में आज का दिन बेहद खास है. आइए राशि के अनुसार जानते हैं क्या कहता है आपका सोमवार का आर्थिक राशिफल.

Advertisement
Financial Horoscope 06 July 2020: आज का आर्थिक राशिफल Financial Horoscope 06 July 2020: आज का आर्थिक राशिफल

श्रुति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

1- मेष राशि

आज सावन का पहला सोमवार है. यह दिन बेहद खास है. आज के दिन आपकी धन लाभ की स्थिति बहुत ख़ास नज़र नहीं आ रही है. हालांकि, आर्थिक तौर पर आप कमजोर महसूस नहीं करेंगे. भाग्य आपका साथ देगा.

2- वृष राशि

आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सा ज़ोर देना ज़रूरी है. किसी भी प्रकार की गति फ़िलहाल आपके लिए नज़र नहीं आ रही है. हालांकि, भूमि संबंधित लाभ मिल सकता है.

Advertisement

3- मिथुन राशि

आर्थिक मामले में आज का दिन आपके लिए खास रहेगा. बातचीत द्वारा आप धन कमा सकते हैं. हो सकता है कि आपके किसी लिखित कार्य में धन से जुड़ा लाभ प्राप्त हो.

4- कर्क राशि

धन के मामले में आपका समय ख़ास नहीं है. हो सकता है किसी गलत निर्णय से आपका धन अटक जाए. वाणी द्वारा आप धन के मामले में नुकसान उठा सकते हैं.

लव राशिफल 06 जुलाई 2020: आपके प्यार के लिए कितना लकी होगा सावन का पहला सोमवार, जानिए राशिफल में

5- सिंह राशि

आने वाले समय को प्रबल करने के लिए आप बहुत से ऐसे काम करेंगे जो आपकी अर्थव्यवस्था को सुधारेंगे. कहीं न कहीं भविष्य से जुड़े अहम निर्णय लेने में आप आज के दिन सक्षम रहेंगे.

6- कन्या राशि

आर्थिक मामलों में चीज़ें आपके लिए बेहतर होती नज़र आ रही हैं. धन लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. अपनी अर्थव्यवस्था पर जोर देना आपके लिए ज़रूरी है.

Advertisement

7- तुला राशि

आपका पूर्ण ध्यान धन की तरफ रहेगा. आपके कार्यों को सराहा जाएगा और कहीं न कहीं आप धन लाभ प्राप्त करेंगे. आज के दिन आपके ख़र्चे भी पहले से कम रहेंगे.

8- वृश्चिक राशि

आर्थिक मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत खास नहीं है. आपको अपने आने वाले समय यानी भविष्य के लिए आर्थिक मामले को सुधारने का प्रयास करना होगा.

टैरो राशिफल 06 जुलाई 2020: इन राशियों के लिए खास है सावन का पहला सोमवार, जानें अपनी राशि का हाल

9- धनु राशि

आपको आर्थिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभी थोड़ा सा प्रयासरत रहना ज़रूरी है. आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स पर ज़्यादा ख़र्च होने की संभावना है.

10- मकर राशि

आर्थिक मामलों में आपको बहुत हद तक लाभ महसूस होगा. आपका कोई ना कोई निर्णय आपको धन लाभ की तरफ लेकर जाएगा. परिवार द्वारा आर्थिक समर्थन मिलेगा.

11- कुम्भ राशि

धन के मामले में आपको सावधान रहना है. कोई गलत निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. अपनी वाणी द्वारा नुकसान हो सकता है.

करियर राशिफल 06 जुलाई 2020: सावन का आज पहला सोमवार, जानें करियर को लेकर कैसा रहेगा आपका दिन

12- मीन राशि

आपका पूरा ध्यान कर्म और अर्थव्यवस्था की तरफ है. भविष्य के लिए प्लानिंग कर पाएंगे कि प्रकार से कौन सा कार्य कराया जाए जिससे धन प्राप्त हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement