करियर राशिफल 06 जुलाई 2020: सावन का आज पहला सोमवार, जानें करियर को लेकर कैसा रहेगा आपका दिन

करियर राशिफल (Career Horoscope) 06 जुलाई 2020: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है. आज पहला सोमवार है, ऐसे में आज के दिन का महत्व बढ़ जाता है. आइए जानते हैं आज के दिन आपके नौकरी और कारोबार पर क्या होगा असर. राशि के अनुसार जानिए अपना सोमवार का करियर राशिफल.

Advertisement
Career Horoscope 06 July 2020: आज का करियर राशिफल Career Horoscope 06 July 2020: आज का करियर राशिफल

श्रुति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

1- मेष राशि

काम के प्रति आपका समर्पण पहले से अधिक बढ़ेगा. हालांकि, कोई गलत निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. अधिकारी वर्ग से थोड़ा सावधान रहें.

2- वृष राशि

काम के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा. धन लाभ के प्रति आपका ध्यान ज़्यादा रहेगा. अधिकारी वर्ग द्वारा आपको सम्मान प्राप्त होगा.

3- मिथुन राशि

Advertisement

किसी भी प्रकार के नए काम का निर्णय ना लें. काम के दृष्टिकोण से आज का दिन आपका मध्यम रहेगा. चीज़ों में बदलाव उपेक्षित है लेकिन सुधार की गुंजाइश रहेगी.

4- कर्क राशि

काम के प्रति आप पहले से कहीं अधिक जागरूक रहेंगे. साथ ही व्यवस्था के अनुसार आप बहुत मन से काम कर पाएंगे. कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा.

टैरो राशिफल 06 जुलाई 2020: इन राशियों के लिए खास है सावन का पहला सोमवार, जानें अपनी राशि का हाल

5- सिंह राशि

कार्य के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा. लेकिन कहीं न कहीं आपको लगेगा कि आपके प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं. कार्य का परिणाम ना मिलने से मन दुखी हो सकता है.

6- कन्या राशि

कार्य के प्रति आप जागरूक रहेंगे. आपके समर्पण भाव से अधूरे काम पूरे होंगे. साथ ही बहुत ही उग्र तरीके से आप अपने काम को व्यवस्थित कर पाएंगे.

Advertisement

7- तुला राशि

काम के दृष्टिकोण से आप अग्रसर रहेंगे और आगे बढ़कर काम करना चाहेंगे. टेक्नोलॉजी द्वारा आपको लाभ मिलेगा. पारिवारिक समर्थन से काम पूरे होंगे.

8- वृश्चिक राशि

आपके लिए समय पहले से बेहतर रहेगा. कार्य के प्रति किसी भी प्रकार के निर्णय को ना टालें. प्लानिंग करके काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें.

आर्थिक राशिफल 06 जुलाई 2020: आज सावन का पहला सोमवार, इन राशियों में नौकरी-कारोबार पर पड़ेगा प्रभाव

9- धनु राशि

कार्य के प्रति आपको पहले से अधिक समर्पण दिखाना पड़ेगा. आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे. किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है.

10- मकर राशि

कार्य के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा. वहीं, रुके हुए कार्य के प्रति आप पहले से कहीं ज़्यादा जागरूक रहेंगे. घर-परिवार से जुड़े काम पूरे होंगे.

11- कुम्भ राशि

कार्य के प्रति आप बहुत ज़्यादा सजग नहीं रहेंगे. कहीं न कहीं आपको लगेगा कि आपके कार्य व्यर्थ जा रहे हैं. मन दुखी ना करें और प्रयासरत रहें.

लव राशिफल 06 जुलाई 2020: आपके प्यार के लिए कितना लकी होगा सावन का पहला सोमवार, जानिए राशिफल में

12- मीन राशि

कार्य के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा. वहीं, आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि कार्यस्थल पर किसी प्रकार की शत्रुता न हो जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement