मेरठ में घर के बाहर मां-बेटे को गोलियों से भूना, 1 हत्यारोपी गिरफ्तार

यूपी के मेरठ जिले में बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर बैठे एक मां-बेटे को गोलियों से भून डाला. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. डबल मर्डर की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब पुलिस उसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत है.

Advertisement
कत्ल की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई कत्ल की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई

परवेज़ सागर / अरविंद ओझा

  • मेरठ,
  • 24 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST

यूपी के मेरठ जिले में बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर बैठे एक मां-बेटे को गोलियों से भून डाला. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. डबल मर्डर की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब पुलिस उसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत है.

Advertisement

घर के बाहर गोलियों से भूना

मामला मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र का है. जहां बुधवार को सोरखा गांव में निश्चर नामक महिला अपने बेटे के साथ घर के बाहर चारपाई पर बैठी थी. तभी तीन बदमाश हाथों में बंदूक लिए वहां पहुंचे और दोनों पर बरसा दीं. गोलियों की आवाज़ से पूरा इलाका दहल गया. गोली लगने से मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और दोनों शव कब्जे में ले लिए. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से गोलियों के खाली खोखे बरामद किए. इसके बाद पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए.

CCTV में कैद डबल मर्डर

डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर जा पहुंचे. घटना स्थल पर सबूत जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट दस्ता, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया. पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि हत्यारों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है. उसी के आधार पर आरोपी पकड़े जाएंगे.

Advertisement

पुरानी रंजिश में हत्या

पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते ही इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. अब आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के अनुसार अक्टूबर 2016 में मृतका के पति नरेंद्र की भी हत्या कर दी गई थी. महिला उस की चश्मदीद गवाह थी.

SHO सस्पेंड, 1 आरोपी गिरफ्तार

इस घटना से नाराज मेरठ की एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने परतापुर के इंस्पेक्टर रघुराज, एसएसआई संजय कुमार, हल्का इंचार्ज दिलशाद अहमद और बीट कांस्टेबल पंकज, अंकुश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हत्यारोपी गोलू उर्फ तरुण को गिरफ्तार कर लिया है. अब उससे पूछताछ की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement