बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर उनकी पार्टी बहुमत के लायक सीटें नहीं जीत पाएगी तो विपक्ष में बैठेगी लेकिन बीजेपी के साथ किसी तरह का गठबंधन कभी नहीं करेगी. ये बीजेपी ही है जो सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह फैला रही है.
मायावती ने में कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान में बीएसपी उम्मीदवारों को झमाझम वोट पड़ा है. बीएसपी नंबर एक रहेगी, मतलब सबसे ज्यादा सीट उसे मिलेंगी और कल दूसरे चरण में भी बीएसपी को झमाझम वोट पड़ने वाले हैं. माया ने कहा कि ये मैं हकीकत बता रही हूं बीजेपी अध्यक्ष की तरह हवा-हवाई नहीं कह रही हूं. बीजेपी को सबसे कम सीट मिलने वाली हैं.
मायावती ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग से बीजेपी की नींद उड़ गई है. बीजेपी अध्यक्ष ने यह सोचकर वोटिंग के दूसरे दिन प्रेस कांफ्रेंस की कि कहीं आगे हमारा बंटाधार न हो जाए. बीजेपी अध्यक्ष ने यह अफवाह फैलाई कि के साथ सरकार बनाने वाली है.
ने कहा कि मुझे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है. हम अकेले ही सरकार बनाएंगे और अगर सरकार के किनारे पहुंच कर रह भी गए तो भी विपक्ष में बैठेंगे लेकिन किसी का सहयोग नहीं लेंगे.
रैली में आई भारी भीड़
संदीप कुमार सिंह