पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार की शाम लखनऊ पहुंची. जहां एअरपोर्ट पर खुद सीएम अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया. ममता उसके बाद सीधे वीवीआईपी गेस्ट हॉउस पहुंची. जहां उन्होंने फिर पीएम मोदी पर हमला बोला.
ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने कालाधन वापस लाने के नाम पर चोर-डाकू और आम जनता सभी को एक ही लाइन में खड़ा कर दिया है. ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी के इस फैसले की सीधी गाज आम जनता पर गिरी है.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रैली में शामिल होने पर ने कहा कि अखिलेश बेहद अच्छे मुख्यमंत्री के साथ ही एक अच्छे व्यक्ति भी हैं. हर सरकार के कार्य करने की अपनी शैली है. अगर उनको अपने कार्य से समय मिलेगा तो वो जरूर आएंगे.
मंगलवार दोपहर को लखनऊ के जियामाउ के 1090 चौराहे पर नोटबंदी के खिलाफ रैली करेंगी. जिसमे समाजवादी पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी के साथ इस रैली में शिरकत करेंगे.
कुमार अभिषेक