वो कौन होगा जो पर्दे पर क्र‍िकेट का इतिहास दोहराएगा

ऑनस्क्रीन कपिल देव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं ये स्टार, जानें कौन है वो स्टार जिसकी चर्चा बॉलीवुड में आजकल खूब चर्चा हो रही है.

Advertisement
कपिल देव कपिल देव

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता है. बॉलीवुड में कई क्रिकेटर्स पर फिल्में बनी हैं. अब खबर आ रही है कि 'बजरंगी भाईजान' फेम डायरेक्टर कबीर खान जल्द ही विश्व कप विजेता कप्तान की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले हैं. इसके साथ ही ये खबर भी आई है कि फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे.

बेवसाइट SpotboyE ने जब के स्पोकपर्सन से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी कि रणवीर सिंह ऑनस्क्रीन किक्रेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आ सकते हैं. जब सब तय हो जाएगा तो प्रोड्क्शन टीम इस बात की पुष्‍टि करेगी.

Advertisement

कबीर खान की ये फिल्म 1983 विश्व कप पर केंद्रित रहेगी. लार्ड्स के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में कपिल देव ने अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार भारत को विश्व कप दिलाया था. इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट के एक नया दौर शुरू हुआ था जिसमें टीम इंडिया एक बड़ी टीम बनकर उभरी थी.

 

रणवीर के लिए कपिल देव की भूमिका निभाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वह इस पर खरे उतरेंगे. रणवीर ने इससे पहले किसी भी बायोपिक फिल्म में काम नहीं किया है. यह पहला मौका होगा जब वह किसी के जीवन को बड़े पर्द पर उतारेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement