15% EVM थीं खराब, बदली गईं, सभी वोट डलेंगे चाहे रात 12 बजे: चुनाव अधिकारी

समाजवादी पार्टी ने कैराना और नूरपुर जारी उपचुनाव में साजिश के तहत ईवीएम खराब करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है. उसका आरोप है कि हार के डर से बीजेपी ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करवाई है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 28 मई 2018,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

कैराना और नूरपूर समेत देश के 4 लोकसभा और 10 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के दौरान कई जगहों से ईवीएम मशीनों के खराब होने की शिकायतों के बीच चुनाव आयोग ने सफाई दी है कि जो भी आरोप लगे हैं वो निराधार हैं.

उत्तर प्रदेश में 2 लोकसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के दौरान मशीनों के खराब होने और छेड़छाड़ संबंधी आ रही शिकायतों पर उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा, 'मशीनों के खराब होने के आरोप निराधार हैं. महज 15 फीसदी मशीनें खराब हुई हैं. शिकायत मिलने के बाद इसे बदल दिया गया है.'

Advertisement

के खराब होने के कारण मतदाताओं के मतदान से वंचित होने की स्थिति पर चुनाव अधिकारी ने कहा कि हर बूथ पर सभी मतदाताओं से वोट डलवाए जाएंगे. चाहे रात के 12 बज जाएं.

वेंकटेश्वर ने कहा कि 25 फीसदी ईवीएम को रिजर्व रखा गया है. आयोग डीएम और कमिश्नर के संपर्क में है.

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी ने और नूरपुर जारी उपचुनाव में साजिश के तहत ईवीएम खराब करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है. उसका आरोप है कि हार के डर से बीजेपी ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करवाई है. उसने आयोग से दोनों ही जगह चुनाव रद्द कराने की भी मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement