'द एक्सपेंडेबल्स 3' की शूटिंग के दौरान डूबने से बचे जेसन स्टेथम

हॉलीवुड एक्‍टर जेसन स्टेथम वैसे तो एक बेहतरीन और प्रफेशनल चालक हैं, लेकिन फिल्म 'द एक्सपेंडेबल्स 3' की शूटिंग के दौरान वह मौत के मुंह में जाते-जाते बचे.

Advertisement

aajtak.in

  • लॉस एंजेलिस,
  • 16 अगस्त 2014,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

हॉलीवुड एक्‍टर जेसन स्टेथम वैसे तो एक बेहतरीन और प्रफेशनल चालक हैं, लेकिन फिल्म 'द एक्सपेंडेबल्स 3' की शूटिंग के दौरान वह मौत के मुंह में जाते-जाते बचे. एक वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म के एक सीन में उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया और उनकी गाड़ी खाई में गिर जाती है. इस सीन की शूटिंग के बारे में जेसन कहते हैं कि उन्हें बस इतना याद है कि वह बेहद भयानक अनुभव था.

Advertisement

एक टीवी शो में उन्होंने कहा कि ड्राइविंग और मार्शल आर्ट ट्रेनिंग की वजह से उन्हें इस एक्शन फिल्म में काम तो मिल गया, लेकिन वे इस तरह के अनुभव के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे.

जेसन ने कहा, 'उस पल को मैंने जिया, जिसमें मैं पानी में लगभग डूब चुका था. मैंने कई बार स्कूबा डाइविंग की है और भी कई तरह की डाइविंग की है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता, पानी के अंदर जब आप डूब रहे हो, तो सांस कैसे लिया जाता है, यह कोई नहीं सिखा सकता.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement