IPL फिनाले से पहले सलमान, सोनम और रणबीर करेंगे पार्टी

IPL के फिनाले से पहले स्टार प्लस पर लगने वाला है सितारों का जमावड़ा. कई अपकमिंग फिल्मों के सितारे साथ मिलकर करेंगे मस्ती.

Advertisement
सलमान खान, रणबीर कपूर और सोनम कपूर सलमान खान, रणबीर कपूर और सोनम कपूर

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ग्रांड फिनाले रविवार को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होने वाला है. क्रिकेटर्स के अलावा तमाम बॉलीवुड सितारे भी इस इवेंट में मौजूद रहेंगे. माहौल को और मजेदार बनाने के लिए टीवी चैनल स्टार प्लस पर एक स्पेशल शो टेलीकास्ट किया जाएगा. 2 घंटे के इस स्पेशल शो का नाम है "पार्टी तो बनती है."

इस शो में स्टार प्लस अपने अलग-अलग शोज की स्टार कास्ट के अलावा तमाम अपकमिंग फिल्मों के सितारों को एक मंच पर लाने जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू के लीड एक्टर रणबीर कपूर इस शो को होस्ट करेंगे और सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल, साकिब सलीम, करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया इस शो में परफॉर्म करेंगी.

Advertisement

टीजर्स के मुताबिक शिखा तल्सानिया से लेकर दबंग खान तक इस शो में कॉमेडी करते नजर आएंगे. शो पर क्रिकेट के बारे में बातें करने के अलावा ये एक्टर्स अपनी फिल्म संजू, रेस-3 और वीरे दी वेडिंग, करने का प्रमोशन करते दिखेंगे. जानकारी के मुताबिक शो की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है. शो 27 मई को शाम 5 बजे से प्रसारित किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement