कोरोना से लड़ाई में भारत और इजरायल साथ, 30 सेकंड में आएंगे टेस्टिंग के नतीजे

देश में 30 सेकंड में परिणाम देने वाले रैपिड टेस्टिंग किट पर काम हो रहा है. इसमें इजरायल की भी एक टीम सहयोग कर रही है. ये टीम अब भारत आ रही है.

Advertisement
30 सेकंड में परिणाम देने वाले रैपिड टेस्टिंग किट पर हो रहा काम (फाइल फोटो) 30 सेकंड में परिणाम देने वाले रैपिड टेस्टिंग किट पर हो रहा काम (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

  • 30 सेकंड में परिणाम देने वाले रैपिड टेस्टिंग किट पर हो रहा काम
  • DRDO के साथ काम रही है इजरायल की एक टीम

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सरकार का जोर टेस्टिंग को बढ़ाने पर है. देश में 30 सेकंड में परिणाम देने वाले रैपिड टेस्टिंग किट पर काम हो रहा है. इसमें इजरायल की भी एक टीम सहयोग कर रही है. ये टीम अब भारत आ रही है. इजरायली दूतावास ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

Advertisement

इजरायली दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आने वाले हफ्तों में इजरायल के विदेश, रक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के नेतृत्व में भारत-इजरायल एंटी-कोविड-19 को-ऑपरेशन ऑपरेशन चलया जाएगा. इजरायली रक्षा मंत्रालय का उच्च श्रेणी का अनुसंधान एवं विकास दल तेल अवीव से स्पेशल फ्लाइट के जरिए नई दिल्ली पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि पूजन पर रोक की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

इजरायल की ये टीम भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन और DRDO के साथ रैपिड टेस्टिंग किट विकसित करने पर काम कर रही है. दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत के विकास एवं उत्पादन क्षमताओं के साथ इजराइली टेक्नॉलजी की साझेदारी से कोरोना महामारी के बीच सामान्य जनजीवन को पटरी पर लाने में मदद करेगी.

Advertisement

बयान में कहा गया है कि आखिरकार प्लेन से मकैनिकल वेंटिलेटर्स की डिलीवरी होगी. इजरायल की सरकार ने इसका भारत को निर्यात की विशेष अनुमति दी है.

ये भी पढ़ें- चीन को भारत की दो टूक- LAC में एकतरफा बदलाव कतई बर्दाश्त नहीं

दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत और इजरायल के प्रधानमंत्रियों ने एक-दूसरे के यहां ऐतिहासिक दौरे किए. कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद से अब तक प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तीन बार टेलिफोन पर बातचीत हो चुकी है. दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत में कोरोना महामारी के खिलाफ साझा लड़ाई के लिए टेक्नॉलजी और वैज्ञानिक अनुसंधानों के स्तर पर आपसी तालमेल पर सहमति बनी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement