निलंबित IAS अधिकारी विजय शंकर ने की आत्महत्या, IMA पोंजी घोटाले में थे आरोपी

एसआईटी ने विजय शंकर को पिछले साल रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था. गिरफ्तारी के बाद से उन्हें निलंबित कर दिया गया था.

Advertisement
IMA पोंजी घोटाले में आरोपी IAS ने की आत्महत्या IMA पोंजी घोटाले में आरोपी IAS ने की आत्महत्या

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 23 जून 2020,
  • अपडेटेड 11:33 PM IST

  • पोंजी घोटाला मामले में आरोपी थे विजय शंकर
  • मंगलवार शाम विजय शंकर ने की आत्महत्या

निलंबित आईएएस अधिकारी विजय शंकर ने बेंगलुरु में अपने आवास पर मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली. विजय शंकर बेंगलुरु के चर्चित आई मॉनेटरी एडवाइजरी (आईएमए) पोंजी घोटाला मामले में आरोपी थे. एसआईटी ने विजय शंकर को पिछले साल रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था. गिरफ्तारी के बाद से उन्हें निलंबित कर दिया गया था.

Advertisement

बता दें, सितंबर 2019 में आईएमए पोंजी स्कीम मामले में सीबीआई ने आरोपी मंसूर खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था. सीबीआई ने कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर 30 आरोपियों के खिलाफ 30 अगस्त 2019 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी. सूत्रों के मुताबिक, कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और बेइमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए बेंगलुरू की अदालत के समक्ष आरोपपत्र दायर किया गया.

इस मामले में सीबीआई ने एक सितंबर 2019 को दूसरा मामला दर्ज किया था. दूसरी प्राथमिकी पीडी कुमार, कार्यकारी अभियंता, बेंगलुरू विकास प्राधिकरण के खिलाफ 5 करोड़ के घालमेल को लेकर दर्ज की गई थी.

कोरोना की दवा के सरकार ने रोके विज्ञापन, रामदेव बोले-कुछ कम्युनिकेशन गैप था

बता दें कि CBI से पहले IMA पोंजी घोटाले की जांच कर्नाटक पुलिस की SIT द्वारा की जा रही थी. 19 जुलाई 2019 को मंसूर खान को गिरफ्तार किया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement