बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन 10 जनवरी को 45 साल के हो गए. मुंबई में जन्मे ऋतिक मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के बेटे हैं. रितिक ने 2000 में 'कहो ना प्यार है' जैसी सुपरहिट फिल्म के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था और वह रातोंरात सुपर स्टार बने. ऋतिक के लुक्स और उनके शानदार डांस के चलते दर्शकों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया और खास तौर पर वह लड़कियों के फेवरिट बन गए थे.
'फिजा', 'यादें', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'न तुम जानो न हम', 'मुझसे दोस्ती करोगे' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं लेकिन फिल्म राकेश रोशन ने ऋतिक को फिल्म कोई मिल गया से रीलॉन्च किया. इस बार ऋतिक की किस्मत बदल गई और इसके बाद वह रोमांटिक ट्रैक से अचानक एक्शन ट्रैक पर चल पड़े.
ऋतिक ने पहली बार फिल्म आशा में काम किया था. साल 1980 में रिलीज हुई इस फिल्म में जीतेंद्र लीड एक्टर थे और ऋतिक बाल कलाकार ऋतिक को इस फिल्म में काम के लिए 100 रुपये फीस मिली थी जिससे उन्होंने 10 हॉट व्हील कारें ली थीं.
2. असली नाम नहीं है ऋतिक रोशन-
कम ही लोग ये बात जानते हैं कि ऋतिक रोशन उनका असली नाम नहीं है. उनका निक नेम दुग्गु है और उनका असली नाम ऋतिक नागरथ है.
3. फिल्मों में काम करने के लिए एकेडमिक पढ़ाई-
ऋतिक बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में कॉमर्स की पढ़ाई किया करते थे. अब क्योंकि उनको अभिनय करना था तो उन्होंने अमेरिका से इसके लिए पढ़ाई की ताकि वह अभिनेता बन सकें.
aajtak.in