भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले भज्जी ने एक फनी हेयरकट लुक शेयर किया है. इस तस्वीर को देखकर पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाएगा. दरअसल, हरभजन सिंह ने जिस हेयरकट का फोटो शेयर किया है, उसमें नाई एक शख्स के सिर के पीछे बिल्कुल चेहरे जैसा ही डिजाइन बना देता है.
गब्बर ने वाइफ और बेटे के साथ की बॉक्सिंग, शेयर किया VIDEO
इस मजेदार हेयरकट का डिजाइन देखकर पहली नजर में अंदाजा लगाना मुश्किल होगा कि आखिर शख्स का मुंह किस तरफ है. हरभजन सिंह ने इस फनी हेयरकट के डिजाइन का फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. भज्जी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ कोरोना वायरस को कन्फ्यूज करने के लिए कि किस तरफ से आना है.'
इस तरह नाई ने शख्स का मुंडन करते हुए उसे शक्ल जैसा स्टाइल दिया. इसमें चश्मा और दाढ़ी भी बनाई गई है. इस मजेदार पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद और शेयर किया गया. बता दें कि हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं. हरभजन 2016 से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. 2011 वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी में बदलाव देखा गया.
शोएब अख्तर बोले- इस साल IPL मुमकिन नहीं, टी-20 वर्ल्ड कप भी स्थगित होगा
हरभजन की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया. मौजूदा समय में अश्विन भी सिर्फ एक फॉर्मेट के गेंदबाज बनकर रह गए हैं. बता दें कि हाल ही में हरभजन सिंह को लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने कहा था कि जिस क्लास के गेंदबाज हरभजन हैं, अगर उन्हें और मौका मिलता तो वह अभी तक 700 टेस्ट विकेट ले चुके होते. मैं बहुत हैरान था जब हरभजन को ड्रॉप किया गया था.
aajtak.in