शोएब अख्तर बोले- इस साल IPL मुमकिन नहीं, टी-20 वर्ल्ड कप भी स्थगित होगा

शोएब अख्तर ने सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भी कहा कि यह टूर्नामेंट स्थगित किया जा सकता है.

Advertisement
Shoaib Akhtar Shoaib Akhtar

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर ने बताया कि कोरोना वायरस ने जो पूरी दुनिया में हालात खराब किए हैं उससे तो उन्हें इस साल IPL होने के आसार नजर नहीं आते.

आपको बता दें कि इस भयानक महामारी के प्रकोप को देखते हुए पूरी दुनिया में स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो रद्द कर दिए गए या फिर स्थगित कर दिए गए.

Advertisement

रमीज राजा बोले- मैच फिक्सिंग करने पर जेल में डालो, इससे कोविड-19 की तरह निपटें

टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित होगा

शोएब अख्तर ने सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भी कहा कि यह टूर्नामेंट स्थगित किया जा सकता है.

शोएब अख्तर ने कहा कि कोरोना वायरस ने दुनिया भर को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे निपटना आसान नहीं है. अभी तक इसकी कोई वैक्सीन भी तैयार नहीं हो पाई है और विश्व के कई देशों ने यात्रा करने पर पाबंदी लगाई हुई है.

IPL मुमकिन नहीं लगता

शोएब अख्तर ने हैलो ऐप पर फैंस के साथ लाइव बातचीत में कहा, 'मुझे इस साल आईपीएल मुमकिन नहीं लगता. यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप भी स्थगित किया जा सकता है.'

गब्बर ने वाइफ और बेटे के साथ की बॉक्सिंग, शेयर किया VIDEO

Advertisement

भारत-पाकिस्तान बेहतर बनाए रिश्ते

शोएब अख्तर ने हालांकि एक अच्छी बात ये बताई कि दुनिया भर में खिलाड़ियों को इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे कि वे क्रिकेट में तगड़े होकर वापसी कर सकेंगे.

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर अख्तर ने कहा कि ये वक्त दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर करने का है. हम खेल के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच एक अच्छा संबंध बना सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement