विंदू दारा सिंह और गुरुनाथ मयप्पन जाएंगे जेल

स्पॉट फिक्सिंग-सट्टेबाजी प्रकरण में गिरफ्तार किए गए बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मयप्पन को अब जेल जाना होगा.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2013,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

स्पॉट फिक्सिंग-सट्टेबाजी प्रकरण में गिरफ्तार किए गए बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मयप्पन को अब जेल जाना होगा.

मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को दोनों को 14 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गौरतलब है कि विंदू और मयप्पन की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही थी. इनके अलावा कोर्ट ने सट्टेबाज प्रेम तनेजा और अल्पेश पटेल को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement

गौरतलब है कि 16 मई को स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के चंद दिनों बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने सट्टेबाजी के आरोप में विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार किया था. विंदू से पूछताछ के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन के भी सट्टेबाजी में शामिल होने की बात सामने आई, जिसके बाद गुरुनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों से पूछताछ के बाद आईपीएल के दौरान होने वाले सट्टेबाजी को लेकर बड़े खुलासे हुए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement