गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर समर्पित किया गांधी जी के दांडी मार्च से जुड़ा डूडल

सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष डूडल समर्पित किया है. भारत के इस राष्ट्रीय पर्व पर गूगल ने गांधी जी के दांडी मार्च से जुड़ा डूडल अपने होम पेज पर लगाया है.

Advertisement
नमक सत्याग्रह पर GOOGLE DOODLE नमक सत्याग्रह पर GOOGLE DOODLE

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2015,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष डूडल समर्पित किया है. भारत के इस राष्ट्रीय पर्व पर गूगल ने गांधी जी के दांडी मार्च से जुड़ा डूडल अपने होम पेज पर लगाया है.

कंपनी को हर मौके को खास अंदाज में मनाने के लिए नए तरह के डूडल बनाने के लिए जाना जाता है. इस बार स्वतंत्रता दिवस पर वेबसाइट को खोलने पर सबसे आगे महात्मा गांधी और उनके पीछे पांच और स्वतंत्रता सेनानियों को दिखाया गया है. डूडल पर माउस रखते ही एक संदेश मिलता है ‘भारत के 69 वें स्वतंत्रता दिवस पर दांडी मार्च को याद करते हुए’ बापू की ओर से शुरू किए गए दांडी मार्च को नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है. वास्तविक दांडी मार्च की शुरुआत 12 मार्च, 1930 को हुई थी.

Advertisement

महात्मा गांधी ने इसके तहत अहमदाबाद के पास साबरमती आश्रम से गुजरात के एक छोटे शहर के पास एक तटीय गांव दांडी की यात्रा की और नमक बनाकर ब्रिटिश कानून को तोड़ा था. इसके बाद से ही देशभर में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन तेज हो गए और सही मायनों में देश की आजादी की नींव रखी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement