फादर्स डे पर Google ने बनाया खास डूडल

योग दिवस के साथ ही रविवार को दुनियाभर में फादर्स डे भी मनाया जा रहा है. दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपने होम पेज पर फादर्स डे को समर्पित खास डूडल बनाया है.

Advertisement
गूगल का डूडल गूगल का डूडल

aajtak.in

  • ,
  • 21 जून 2015,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

योग दिवस के साथ ही रविवार को दुनियाभर में फादर्स डे भी मनाया जा रहा है. दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपने होम पेज पर फादर्स डे को समर्पित खास डूडल बनाया है.

इस डूडल में पिता और बच्चे के बीच के प्यार को दिखाया गया है. जिसमें एक छोटे से बच्चे को पिता के कंधे पर चढ़ते दिखाया गया है. वहीं दूसरे जीवों में पिता और संतान के बीच के प्यार को भी बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. गौरतलब है कि गूगल खास अवसरों पर अपने डूडल के जरिए भावनाएं प्रदर्शित करता रहता है.

Advertisement

फादर्स डे, हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है. साल 2014 में गूगल ने अपने डूडल में एक पिता को अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखाया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement