बिहार: JDU के चार निष्कासित विधायक आज बीजेपी में शामिल होंगे

बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही नेताओं में पार्टी बदलने का सिलसिला और पार्टियों के बीच खेमेबंदी भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में JDU के चार निष्कासित विधायक आज बीजेपी में शामिल होंगे. ये विधायक हैं ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानु, सुरेश चंचल, राजेश्वर राज और दिनेश कुशवाहा.

Advertisement

aajtak.in

  • पटना,
  • 19 अगस्त 2015,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही नेताओं में पार्टी बदलने का सिलसिला और पार्टियों के बीच खेमेबंदी भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में JDU के चार निष्कासित विधायक आज बीजेपी में शामिल होंगे. ये विधायक हैं ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानु, सुरेश चंचल, राजेश्वर राज और दिनेश कुशवाहा.

जेडीयू से बागी हुए थे विधायक

31 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने जेडीयू के चार बागी विधायकों की सदस्यता बहाल करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जोर का झटका दिया था. जेडी-यू ने इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. पार्टी ने इनपर अपने खिलाफ गतिविधियों का आरोप लगाया था.

खेमेबंदी जोरों पर

बिहार में अक्टूबर-नवंबर माह में चुनाव होने वाले हैं. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर जेडीयू ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाया है. वहीं भाजपा केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. हालांकि, कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के खासमखास रहे पप्पू यादव और नीतीश कुमार के खास रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी अब एनडीए के खेमे में दिख रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement