जेडीयू नेता ने BJP को कहा, 'बिहारी जलील पार्टी'

बिहार में जेडीयू और एनडीए के बीच वार-पलटवार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. बुधवार को पहले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को खुला खत लिखा तो उसके जवाब में एनडीए ने बिहार की जनता के नाम ओपन लेटर लिख दिया.

Advertisement
Symbolic Image Symbolic Image

aajtak.in

  • पटना,
  • 06 अगस्त 2015,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

बिहार में जेडीयू और एनडीए के बीच वार-पलटवार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. बुधवार को पहले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को खुला खत लिखा तो उसके जवाब में एनडीए ने बिहार की जनता के नाम ओपन लेटर लिख दिया.

एक दिन बाद जेडीयू ने फिर से एनडीए के नाम खुला खत लिखा और बीजेपी को 'बिहारी जलील पार्टी' कह दिया. बीजेपी को यह नया नाम जेडीयू के पार्षद संजय सिंह ने दिया है.

Advertisement

इससे पहले बुधवार को एनडीए नेताओं ने नीतीश के खत पर जवाब देते हुए बिहार की जनता के नाम पत्र लिखकर पूरे मामले में अपना पक्ष रखा था और लोगों से राह न भटकने की अपील की थी. एनडीए नेताओं के खत में नीचे राम विलास पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, सुशील मोदी, डॉ. सीपी ठाकुर का नाम लिखा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement