कुछ समय पहले खबर आई थी कि आर माधवन और ऐश्वर्या राय आगामी फिल्म फन्ने खां में रोमांस करते नजर आएंगे. इन दोनों स्टार्स को पहली बार फिल्मी पर्दे पर एकसाथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे. लेकिन बाद में सुनने में आया कि माधवन ने फन्ने खां छोड़ दी है और उनकी जगह राजकुमार राव ऐश्वर्या के अपोजिट दिखाई देंगे. अब माधवन के इस फिल्म से बाहर होने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि ने इस फिल्म के लिए बहुत मोटी रकम मांगी थी. जिसे सुनकर मेकर्स भी चौंक गए थे. खबर है कि माधवन ने 15 दिन की शूटिंग के लिए 1.5 करोड़ की डिमांड की थी. मेकर्स को लगा कि माधवन कुछ ज्यादा ही पैसे मांग रहे हैं. फिल्म का बजट भी पहले से तय हो चुका था. इसलिए मेकर्स ने उनकी जगह राजकुमार राव को साइन कर लिया.
बता दें आर माधवन से पहले इस रोल के लिए अक्षय ओबरॉय और कार्तिक आर्यन को लेने की बात चली थी. लेकिन दोनों कलाकारों के साथ बात नहीं जमी. इसके बाद राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार आदिल इब्राहिम को फिल्म में लेने का फैसला किया.
लेकिन जब यह बात ऐश्वर्या को पता चली तो उन्होंने करने से मना कर दिया. जिसके बाद मेकर्स ने माधवन को साइन किया. लेकिन माधवन की हाई डिमांड की वजह से आखिर में राजकुमार राव को साइन कर लिया गया.
फन्ने खां में ऐश्वर्या और राजकुमार राव के अलावा भी नजर आएंगे. फिल्म को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं. कुछ दिन पहले फिल्म से अनिल कपूर का पहला लुक सामने आया था.
हंसा कोरंगा