नाम- मौलाना मसूद अज़हर
पिता का नाम- अल्लाह बख्श शब्बीर
जन्म- 10 जुलाई, 1968
जन्मस्थान- बहावलपुर, पाकिस्तान
राष्ट्रीयता- पाकिस्तानी
काम- दहशतगर्दी
संस्थापक- जैश-ए-मोहम्मद
सदस्य- हरकत-उल-अन्सार, हरकत-उल-मुजाहिद्दीन
आरोप-
भारत विरोधी गतिविधियों का संचालन.
कश्मीर में आतंकवाद को बढावा देना.
भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचना.
काले कारनामें-
1994 में मसूद अज़हर, हरकत-उल-अंसार के समर्थक हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी और हरकत-उल-मुजाहिद्दीन के बीच खराब होते रिश्तों को सुधारने श्रीनगर आया था. इसी बीच भारत ने उसकी आतंकी गतिविधियों की वजह से उसे गिरफ़्तार करके जेल में डाल दिया था. 1995 में जम्मू कश्मीर से कुछ विदेशी पर्यटक अगवा हो गये थे. अपहर्ताओं ने पर्यटकों को छोडने की एवज़ में अज़हर की रिहाई मांग की थी. उस वक्त एक अपहृत पर्यटक भागने में कामयाब रहा लेकिन बाकी सभी को आतंकवादियों ने मार डाला था.
दिसम्बर 1999 में भारत सरकार ने इण्डियन एयरलाइन्स के अपहृत विमान फ्लाइट आईसी 814 के यात्रियों को छुड़ाने के बदले अजहर को छोड़ दिया था. विमान के अपहर्ताओं की टोली का नेतृत्व अज़हर का भाई इब्राहिम अतहर कर रहा था. उसके छोटे भाई अब्दुल रऊफ़ असगर ने इस अपहरण की योजना बनाई थी.
परवेज़ सागर