धमाके से दहला मेघालय, सात लोग जख्मी

मेघालय में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ने एक बाजार में विस्फोट कर दिया. इस धमाके की चपेट में आकर सात लोग घायल हो गए.

Advertisement
मेघालय पुलिस धमाके की जांच कर रही है मेघालय पुलिस धमाके की जांच कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • शिलांग,
  • 09 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

मेघालय का ईस्ट गारो हिल्स जिला शनिवार को एक तेज धमाके से दहल गया. इस हमले में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह धमाका एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ने किया.

मेघालय को दहला देने वाला यह धमाका प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी ने किया था. उग्रवादियों ने शनिवार को शहर के विलियमनगर बाजार में एक आईईडी विस्फोट कर दिया. धमाके के वक्त में बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं थी, फिर भी सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Advertisement

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) जीएचपी राजू ने बताया कि विलियमनगर बाजार में वाइन की एक दुकान के पास मध्यम तीव्रता का विस्फोट किया गया. धमाका बहुत तेज आवाज़ के साथ हुआ. इसमें जख्मी हुए सात लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आईजी के मुताबिक उग्रवादियों की विलियमननगर ‘कमान’ के प्रभारी जीएनएलए कैडर अजान मोमिन उर्फ जिम्मी ने अपने लोगों को आईईडी विस्फोट करने के लिए भेजा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement