असम-प. बंगाल में 4 अप्रैल, तमिलनाडु-केरल और पुडुचेरी में 16 मई को होगी वोटिंग

देश के पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में इस साल मई से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं.

Advertisement

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया. पश्चिम बंगाल में 6 चरणों जबकि असम में दो चरणों और केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग होगी. 19 मई को सभी राज्यों के चुनाव नतीजे सामने आएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि इस घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी की कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनावों के लिए आचार संहिता लागू हो गई है.

Advertisement

जैदी ने कहा कि विकलांग मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ पर रैंप बनाए जाएंगे. सभी पोलिंग बूथों में मॉडल सुविधाएं होंगी. मतदाताओं की सुविधा के लिए ईवीएम में नोटा का चिन्ह दिया जाएगा. साथ ही उम्मीदवारों के नाम के आगे उनकी फोटो भी रहेगी. उन्होने कहा कि चुनाव आयोग पेड न्यूज पर भी नजर रखेगी.

चुनावों के दौरान सुरक्षा के मुद्दे पर जैदी ने कहा कि सभी राज्यों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी. हर जिले में पांच केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे. असम और पश्चिम बंगाल के पोलिंग स्टेशनों में केंद्रीय बल सुरक्षा में तैनात होंगे. इसके साथ ही चुनावों के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए लंबे समय से तैनात अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे.

असम में दो चरणों में वोटिंग होगी. जबकि पश्चिम बंगाल में छह चरणों में वोटिंग होगी. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी  में सिर्फ एक चरण में ही वोटिंग होगी.

Advertisement
चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी

इससे पहले ने संकेत दिया था कि मई से पहले 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.

इन राज्यों में होंगे चुनाव
केरल की 148, तमिलनाडु में 234, प. बंगाल में 294 पुडुचेरी में 30 और असम में 126 विधानसभा सीटों में चुनाव होने हैं. सभी राज्यों के करीब 17 करोड़ वोटर अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

असम
पहले चरण का चुनाव 4 अप्रैल को
दूसरे चरण का चुनाव 11 अप्रैल को

पश्चिम बंगाल
पहला चरण: 4 अप्रैल
दूसरा चरण: 17 अप्रैल
तीसरा चरण: 21 अप्रैल
चौथा चरण: 25 अप्रैल
पांचवां चरण: 30 अप्रैल
छठा चरण: 5 मई

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल
एक चरण में: 16 मई

मतगणना
19 मई

मतदाता सूची का खास अभियान पूरा
मुख्य चुनाव आयुक्त जैदी ने बताया था कि सूची में गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी. जिसे ठीक करने का काम किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा था कि बेहतर मतदाता सूची के लिए चुनाव आयोग का विशेष पूरा हो गया है.  ने बताया कि पांचों राज्यों से करीब 7 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement