टाइगर की लोकप्रियता से नाराज हैं दिशा, रिश्ते में आई दरार!

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. हालांकि उन्होंने कभी पब्लिक में इस बात को माना नहीं है, लेकिन लगता है अब उनके रिश्ते में दरार आ रही है. टाइगर को मिल रही पॉपुलैरिटी के कारण दिशा असुरक्षित महसूस कर रही हैं.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. हालांकि उन्होंने कभी पब्लिक में इस बात को माना नहीं है, लेकिन लगता है अब उनके रिश्ते में दरार आ रही है. टाइगर को मिल रही पॉपुलैरिटी के कारण दिशा असुरक्षित महसूस कर रही हैं.

दोनों 'बागी 2' में साथ नजर आएंगे. फिल्म में बस टाइगर की ही चर्चा हो रही है और यही बात दिशा को अच्छी नहीं लग रही है.

Advertisement

मिड डे ने सूत्र के हवाले से लिखा है- 'दोनों के बीच सब ठीक नहीं है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों में लड़ाई हुई थी. टाइगर को सारी लाइमलाइट मिलने के कारण वो नाराज हैं. उन्हें इस बात की भी नाराजगी है कि ट्रेन्ड डांसर होने के बावजूद फिल्म में उनका एक भी सोलो ट्रैक नहीं है.'

कुछ समय पहले ऐसी भी रिपोर्ट्स आई थी कि दिशा बहुत पॉजेसिव हैं. उनकी वजह से टाइगर का अपने कई दोस्तों से रिश्ता बिगड़ गया है. दिशा की वजह से टाइगर बहुत बदल गए हैं.

खबरें तो ऐसी भी थी कि दिशा, टाइगर का फोन चेक करती हैं. साथ ही उनके हर कदम पर निगरानी रखती हैं. उन्होंने टाइगर को अपनी किसी फीमेल को-स्टार से फोन पर बात करने से भी मना कर रखा है. साथ ही टाइगर को किसी एक्ट्रेस की तस्वीर इंस्टाग्राम पर लाइक करने की भी इजाजत नहीं है.

Advertisement

आपको बता दें कि 'बागी 2', 30 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 दिन पहले ही शुरू हो गई है. ट्रेड एनालिस्ट करण आदर्श ने ट्वीट कर कहा- 'बहुत कम प्रोड्यूसर्स और स्टूडियोज अपनी फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार को शुरू करते हैं. रिलीज के 5 दिन पहले...ये तभी होता है तो जब कोई इवेंट बेस्ड फिल्म है या फिर जो फिल्म बेहद चर्चित हो. बागी 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में कॉन्फिडेंस वाली बात तो है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement