दिल्लीः PCR पर तैनात ASI ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में गुरुवार की सुबह पीसीआर में तैनात एक ASI ने खुदकुशी करने के मकसद से खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि ASI ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी. उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
ASI धर्मवीर ने खुद को गोली क्यों मारी, पुलिस इसकी जांच कर रही है ASI धर्मवीर ने खुद को गोली क्यों मारी, पुलिस इसकी जांच कर रही है

परवेज़ सागर / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST

राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में गुरुवार की सुबह पीसीआर में तैनात एक ASI ने खुदकुशी करने के मकसद से खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि ASI ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली पुलिस की पीएसआर में तैनात धर्मवीर खत्री अपने परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहते हैं. गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे धर्मवीर खत्री भलस्वा डेयरी इलाके में तैनात पीसीआर पर तैनात थे. वहीं गुरुद्वारे के पास सरस्वती पब्लिक स्कूल एरिया में पीसीआर वैन गश्त कर रही थी.

Advertisement

जांच के मुताबिक एएसआई धर्मवीर के अन्य पुलिसकर्मी साथी फ्रेश होने के लिए शौचालय गए थे. इसी दौरान धर्मवीर ने खुद को गोली मार ली. गोली गर्दन से निचले हिस्से में लगी. घायल धर्मवीर को फौरन एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें फौरन शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया.

उनके परिवार को पहले ही दे दी गई थी. अब परिवार के लोग उनके साथ हॉस्पिटल में मौजूद हैं. उनके सभी परिजन और पुलिस यही जानना चाहते हैं कि एएसआई धर्मवीर ने खुद को गोली किस दबाव में मारी? पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement