राजधानी दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार की सुबह यहां एक रनवे के पास एक ड्रोन कैमरा उड़ता हुआ देखा गया था. इस घटना के बाद पुलिस, आईबी और एअरफोर्स की टीम हाई अलर्ट पर है. मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे कैमरा उड़ता हुआ देखा गया था, जो रेडिसन होटल के पास जाकर अचानक गायब हो गया. इस मामले के संज्ञान में आते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई.
पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 और सिविल एविएशन सिक्यूरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस ड्रोन को सब से पहले एटीसी ने देखा था. इस घटना के बाद के अफसरों ने मिलकर एक हाई लेवल मीटिंग की. और अलर्ट जारी कर दिया गया है.
गौरतलब है कि दिल्ली में प्रावधान पास किया गया है कि कहीं भी कोई ड्रोन या किसी तरह का कोई छोटा मोटा एयर आर्टिकल नहीं उडाया सकता है. आईजीआई एअरपोर्ट पर धारा 144 लागू है. उसका उल्लंघन करने पर ही दिल्ली पुलिस ने IPC 188 का केस दर्ज किया है.
परवेज़ सागर