एक्‍टर डेविड मैकइंतोश मॉडल केली ब्रूक से ग्रीस में करना चाहते हैं शादी

हॉलीवुड एक्‍टर डेविड मैकइंतोश और उनकी गर्लफ्रैंड मॉडल केली ब्रूक के बीच हाल ही में सुलह होने के बाद डेविड ने कहा है कि वह केली से शादी करना चाहते हैं.

Advertisement
Hollywood actor David McIntosh and model Kelly Brook, Hollywood actor David McIntosh and model Kelly Brook,

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 29 अक्टूबर 2014,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

हॉलीवुड एक्‍टर डेविड मैकइंतोश और उनकी गर्लफ्रैंड मॉडल केली ब्रूक के बीच हाल ही में सुलह होने के बाद डेविड ने कहा है कि वह केली से शादी करना चाहते हैं. एक वेबसाइट के मुताबिक, 28 साल के डेविड, ग्रीस के मिकोनोस में केली से शादी करने को बेताब हैं.

उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि चीजें सामान्य हो सकती हैं. मेरी सगाई हो चुकी है और मैं शादी करना चाहूंगा.'

Advertisement

डेविड और केली की मुलाकात इस साल फरवरी में हुई थी. दोनों सगाई के एक महीने बाद ही शादी करने वाले थे. लेकिन अपनी गर्लफ्रैंड को धोखा देने की अफवाहों के बीच डेविड के रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर' से बाहर आने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी.

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह केली को प्यार करते हैं क्योंकि वह एक बेहतरीन इंसान है.


- इनपुट IANS
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement